हल्द्वानी: बारिश में गिरा गरीब का मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्दूचौड़ गांव में एक व्यक्ति का घर बारिश की वजह से नीचे गिर गया। घर काफी पुरानी हालत में था। पीड़ित ने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे लाभ नहीं मिल पाया। लालकुंआ विधानसभा के गंगापुर कबड़ाल हल्दूचौड़ गांव में मुकेश कुमार आर्य ने बताया कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्दूचौड़ गांव में एक व्यक्ति का घर बारिश की वजह से नीचे गिर गया। घर काफी पुरानी हालत में था। पीड़ित ने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे लाभ नहीं मिल पाया।

लालकुंआ विधानसभा के गंगापुर कबड़ाल हल्दूचौड़ गांव में मुकेश कुमार आर्य ने बताया कि उनकी आय कम होने के साथ वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि मकान को तोड़ कर निर्माण शुरू करें। आज तक उन्हें पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं उनका कच्चा घर भी भरभरा कर गिर गया।

इतना ही नहीं घर में रखा सामान भी नीचे दबकर नष्ट हो गया। बताया कि वो कई बार क्षेत्रीय विधायक के पास जाकर भी मदद की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। बताया कि वो परिवार के एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति हैं। ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी का संकट गहरा रहा है। पुराने मकान की छत भी भरभराकर गिर रही है।

संबंधित समाचार