काशीपुर: संदिग्ध हालात में जहर खाने से विवाहिता की मौत
काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के श्यामपुरम निवासी शशी (30) पत्नी शानू वर्मा …
काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के श्यामपुरम निवासी शशी (30) पत्नी शानू वर्मा ने गुरुवार देर रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान शशि की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शशि और शानू वर्मा की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। शशि के ससुराल वालों के अनुसार परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान अचानक से शशि के ऐसा कदम उठाने को लेकर सभी हैरान है। उनकी तीन साल की एक बेटी आराध्या है। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी।
