अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं – डीएम
अल्मोड़ा, अमृत विचार। मेडिकल कालेज में चल रहे निर्माण व अवस्थापना कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य तय समय पर पूर्ण कर लिए जाने चाहिए। अन्यथा संबंधित संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बात कोविड की तीसरी लहर के संभावित की जा रही तैयारियां …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। मेडिकल कालेज में चल रहे निर्माण व अवस्थापना कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य तय समय पर पूर्ण कर लिए जाने चाहिए। अन्यथा संबंधित संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह बात कोविड की तीसरी लहर के संभावित की जा रही तैयारियां के मद्देनजर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कही। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांटों को निर्धारित समय सीमा के तहत तैयार कर लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांटों की क्षमता पर्याप्त होने के साथ ही एक हजार लीटर अतिरिक्त क्षमता की ऑक्सीजन रिजर्व रखने की व्यवस्था भी अस्पतालों में होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा है कि निर्माण कार्य में देरी होने के कारण मेडिकल कालेज के संचालन में देरी हो रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मेडिकल कालेज को जोडऩे वाली सड़क, पेयजल संयोजन, सीवर लाइन व अन्य व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन तीनों ऑक्सीजन प्लांटों को उक दूसरे से लिंक किया जाना है। ताकि कमी होने पर एक दूसरे प्लांटों से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके। बैठक के दौरान भदौरिया ने रानीखेत में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे, डा. एचसी गढ़कोटी, डा. सीपी भैंसोड़ा, डा. अशोक पांडे, आपदा अधिकारी राकेश जोशी समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
