हल्द्वानी: सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने के टिप्स देगी डीजीपी की किताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के डीजीपी और आइपीएस अधिकारी अशोक कुमार की प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी पर लिखी गई किताब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा क्रैक करने के टिप्स देगी। इस किताब का रिवाइज्ड और अपडेटेड दूसरा संस्करण सामने आ गया है। दूसरे संस्करण को भी छात्रों और अभिभावकों ने हाथोंहाथ लिया है। नए संस्करण के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के डीजीपी और आइपीएस अधिकारी अशोक कुमार की प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी पर लिखी गई किताब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा क्रैक करने के टिप्स देगी। इस किताब का रिवाइज्ड और अपडेटेड दूसरा संस्करण सामने आ गया है। दूसरे संस्करण को भी छात्रों और अभिभावकों ने हाथोंहाथ लिया है। नए संस्करण के आने के एक दिन के भीतर ही 10 हजार से अधिक लोग किताब के बारे में जान चुके हैं।

आइपीएस अशोक कुमार ने प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर किताब द ओपन सीक्रेट फॉर क्रैकिंग द सिविल सर्विसेज एक्जामिनेशन लिखी है। उनकी इंग्लिश में लिखी इस किताब का दूसरा और रिवाइज्ड व अपडेटेड संस्करण सामने आया है। किताब के लेखक ने शुक्रवार को दूसरे संस्करण के लांच होने की जानकारी दी है।

किताब के लेखक और डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मांग को देखते हुए दूसरा संस्करण प्रकाशित करना पड़ा। पहले संस्करण की भी काफी मांग थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दूसरे संस्करण को रिवाइज्ड और अपडेट किया गया है। इस संस्करण में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, कोचिंग, सिलेबस के साथ ही पूछे जाने वाले संबंधित सवालों के जवाब शामिल हैं। इसमें प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

लेखक अशोक कुमार का कहना है कि यदि छात्रों को तैयारी का एकदम सही निर्देशन मिल जाए तो उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। छात्रों को परीक्षा की तैयारी का सही निर्देशन देने के उद्देश्य से यह किताब लिखी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्करण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी लाभदायक होगा।

एक दिन में मिले 10 हजार से अधिक व्यूज
हल्द्वानी। नए संस्करण के सामने आने के एक दिन के भीतर ही 10 हजार से अधिक लोग इसके बारे में जानकारी ले चुके हैं। जबकि 1340 लोगों ने संस्करण को पसंद किया है। फेसबुक पर भी सैकड़ों लोगों ने संस्करण को पसंद करने के साथ ही टिप्पणी भी की है।

अमेजन से ली जा सकती है डिलीवरी
हल्द्वानी। इस संस्करण के पेपरबैक का मूल्य 185 रुपए है। जबकि किंडल एडिशन 148 रुपए में उपलब्ध है। यह संस्करण ई वाणिज्य मंच अमेजन इंडिया की सबसे बड़ी वितरक कंपनी क्लाउडटेल से खरीदा जा सकता है। यह संस्करण अमेजन पर 26 फीसदी की छूट के साथ उपलब्ध है।

संबंधित समाचार