अल्मोड़ा: शिखर से पांडेखोला तक चलाया जाए ई-रिक्शा
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर व्यापार मंडल और अन्य अनेक संगठनों ने नगर के लोगों की सुविधा के लिए शिखर तिराहे से पांडेखोला तक ई रिक्शा के संचालन की मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर व्यापार मंडल और अन्य अनेक संगठनों ने नगर के लोगों की सुविधा के लिए शिखर तिराहे से पांडेखोला तक ई रिक्शा के संचालन की मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा है।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि नगर में कुछ निर्धारित स्थानों पर ई रिक्शा के संचालन से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिली है। लोगों को आवागमन में कम समय खर्च करना पड़ रहा है और इसमें अधिक खर्च भी वहन नहीं करना पड़ता।
व्यापारियों ने जिलाधिकारी से कहा है कि अगर इस सेवा को शिखर तिराहे से पांडेखोला तक शुरू कर दिया जाए तो इससे और अधिक लोगों को लाभ मिल सकेगा। डीएम से मिले शिष्टमंडल में भारत भूषण पांडे, मनोज सनवाल, प्रत्येष पांडे, अतुल पांडे, सुशील साह, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह आदि मौजूद रहे।
