जल्द ही रिलीज होगी अक्षय की बेल बॉटम, सिनेमाघरों में आएगी इस दिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को रिलीज होगी। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बेल बॉटम जासूसी थ्रिलर है। बेल बॉटम में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को रिलीज होगी। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बेल बॉटम जासूसी थ्रिलर है।

बेल बॉटम में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय कुमार ने बेल बॉटम की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

पहले 27 जुलाई को यह फिल्म रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अक्षय ने डेट अनाउंस करते हुए लिखा, मिशन: बड़े पर्दे पर आपका मनोरंजन। बेल बॉटम के आगमन की घोषणा।

संबंधित समाचार