टनकपुर: चम्पावत जिले में 766 आवासों को मिली स्वीकृति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिला सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासो के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम मे आए सभी लाभार्थियों को संयुक्त तौर पर अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी विनीत तोमर व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने प्रमाण पत्र …

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिला सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासो के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम मे आए सभी लाभार्थियों को संयुक्त तौर पर अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी विनीत तोमर व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने प्रमाण पत्र देते हुए सभी को शुभकामनाए दीं।

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि जिले से प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 766 आवासों को स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि योजन के अंतर्गत लाभार्थी को एक लाख बयालीस हजार रुपये देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत लाभार्थी को गृह निर्माण के दौरान 95 मजदूरी दिवस देने का भी प्रावधान है।

कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिन लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हुए है उनको जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक पानी का कनेक्शन तथा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस का कनेक्शन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस घर मे बिजली की आपूर्ति नहीं है वहाँ बिजली भी दी जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि मकान बनाने का निर्माण कार्य 6 महीने के भीतर ही पूरा कर लें। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को जिले में संचालित अनेक योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम मे आयी लाभार्थी हेमा कापडी ने कहा कि हमारे पास रहने को घर नहीं था, हम अपने बच्चों समेत रिश्तेदार के घर मे रह रहे थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज उनका सपना पूरा हुआ है जिससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम में एपीडी विमि जोशी, डीडीओ संतोष कुमार पंत के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार