हल्द्वानी: कैदी की मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में पिछले दिनों विचाराधीन कैदी की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले की जांच की जाएगी। डीएम ने इसकी मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उपकारागार हल्द्वानी में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी इरशाद निवासी अहमदाबाद बिलासपुर जिला रामपुर की 11 जुलाई को एसटीएच में मृत्यु हो गई थी। इस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में पिछले दिनों विचाराधीन कैदी की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले की जांच की जाएगी। डीएम ने इसकी मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।
उपकारागार हल्द्वानी में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी इरशाद निवासी अहमदाबाद बिलासपुर जिला रामपुर की 11 जुलाई को एसटीएच में मृत्यु हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह हल्द्वानी को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम ने बताया कि इरशाद की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू कर दी गई है।
जांच अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट ने सर्वसाधारण से अपेक्षा की है कि इस घटना के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो अथवा कोई प्रमाण या साक्ष्य प्रस्तुत करने हों तो किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
