हल्द्वानी: डॉ. पीके पाठक बने प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला शनिवार को सेवानिवृत्त हो गई हैं। उनके स्थान पर संयुक्त निदेशक डॉ. पीके पाठक प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक रहेंगे। इस दौरान निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुषमा कपूर को स्मृति …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला शनिवार को सेवानिवृत्त हो गई हैं। उनके स्थान पर संयुक्त निदेशक डॉ. पीके पाठक प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक रहेंगे। इस दौरान निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुषमा कपूर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित कर विदाई दी।
इसके बाद डॉ. पीके पाठक ने प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव रतन, उप निदेशक डॉ. एनएस बनकोटी, सहायक निदेशक डॉ. गोविंद पाठक, डिग्री कॉलेज रुद्रपुर के प्राचार्य डॉ. कमल पांडे आदि मौजूद रहे।
