हल्द्वानी: यूओयू में छात्रों को बताई समाज कार्य परिषद् बिल की रूपरेखा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क द्वारा नेशनल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज कार्य परिषद बिल 2021 के बारे में चर्चा व नवीनतम शिक्षा नीति से जोड़कर भारत में समाज कार्य शिक्षा परिषद् के विकास को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क द्वारा नेशनल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज कार्य परिषद बिल 2021 के बारे में चर्चा व नवीनतम शिक्षा नीति से जोड़कर भारत में समाज कार्य शिक्षा परिषद् के विकास को लेकर जो रूपरेखा तैयार हुई है। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में समाज कार्य की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इस वेबिनारसे ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं समेत अध्यापक शामिल हुए।
मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. बलराज चौहान ने बताया कि कैसे पूरे देश में समाज कार्य परिषद् बिल के सन्दर्भ में अपनी भूमिका निभा सकते है। हर राज्य में ऐसे परिषद् के निर्माण से हम कैसे एक देशव्यापी परिषद् की दिशा में हम आगे बढ़ सकते है।
