देहरादून: एक सप्ताह और बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, लेकिन कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ा सकती है। इसके तहत राज्य सरकार आज शाम तक नई गाइड जारी करेगी। इसमें अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए राज्य सरकार आरटीपीसीआर रिपोर्ट …
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, लेकिन कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ा सकती है।
इसके तहत राज्य सरकार आज शाम तक नई गाइड जारी करेगी। इसमें अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए राज्य सरकार आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर सकती है।
हालांकि यह सहूलियत सिर्फ उनके लिए होगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली होंगी। वर्तमान में लागू कर्फ्यू 3 अगस्त को सुबह 6:00 बजे खत्म हो रहा है। कोविड कर्फ्यू के तहत स्पा, सैलून और ट्रेनिंग संस्थानों को खोलने का निर्णय, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का फैसला लिया था।
