संभल: सुसराल में रह रहा युवक फांसी पर झूला, मौत
संभल, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे एक युवक ने बीती रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी राकीशोर ने अपनी बेटी सीमा की शादी 6 वर्ष पूर्व थाना कटघर निवासी …
संभल, अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे एक युवक ने बीती रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी राकीशोर ने अपनी बेटी सीमा की शादी 6 वर्ष पूर्व थाना कटघर निवासी ताजपुर की मिलक में राजाराम के बेटे अनिल के साथ की थी। जिससे एक पांच वर्ष की बेटी है। तीन वर्ष से वह अपनी ससुराल बेला थाना असमोली में रह रहा था।
मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। पिछले कई दिन से लगातार शराब पी रहे थे। शनिवार को भी वह शराब के नशे में देर शाम को घर आए थे और खाना खाकर सो गए। मृतक की पत्नी गर्मी होने की वजह से अपनी बेटी को लेकर छतपर सो गई।
आधी रात के बाद बारिश होने लगी तो वह छत से नीचे उतर कर नीचे आई। जैसे ही उसकी निगाह कमरे में पड़ी तो कमरे में पति को पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका देख कर चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर रिश्तेदार व पड़ोसी मौके की तरफ दौड़े और पंखे से नीचे उतारा आनन फानन में परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृतक घोषित किया।
सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की पत्नी सीमा का रो रो कर बुरा हाल है।
