नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय एमए का परीक्षाफल घोषित
नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं विवि नैनीताल की एमए इतिहास तृतीय सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थी विवि की वेबसाइट www.kuntl.net में लॉग इन कर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी के द्वारा बताया गया की अगर किसी विद्यार्थी का परीक्षाफल …
नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं विवि नैनीताल की एमए इतिहास तृतीय सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थी विवि की वेबसाइट www.kuntl.net में लॉग इन कर देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी के द्वारा बताया गया की अगर किसी विद्यार्थी का परीक्षाफल जारी नहीं हुआ होगा तो वह विश्वविद्यालय से संपर्क कर अपना परीक्षाफल प्राप्त कर सकता है।
इसके अलावा ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा आवेदन पत्र व शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है उनका परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा रोका भी गया है।
