काशीपुर: ग्राम प्रधान ने साथियों के साथ एसएसओ को पीटा, मुकदमा दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। बिजली कटने से गुस्साएं एक ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर सरकारी दस्तावेज अपने साथ ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान समेत चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाजपुर रोड स्थित …
काशीपुर, अमृत विचार। बिजली कटने से गुस्साएं एक ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर सरकारी दस्तावेज अपने साथ ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान समेत चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाजपुर रोड स्थित नारायण नगर विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ जयप्रकाश ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की रात्रि ड्यूटी पर तैनात था और विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही थी। इस दौरान रात्रि करीब साढ़े 11 बजे मुकुंदपुर निवासी दभौरा मस्तहकम के ग्राम प्रधान हरमन सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा।
कहने लगा कि दिन भर बिजली बंद रखते हो, अगर बिजली नहीं दोगे तो बिजली घर में आग लगा देंगे। विरोध करने पर गाली-गलौच व मारपीट करने लगे। बाद में वह सरकारी दस्तावेज लॉगशीट व शिकायत रजिस्टर भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान हरमन सिंह और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
