हल्द्वानी: तीन माह में केवल आठ हजार युवाओं को लगे कोरोना के दोनों टीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण के मामले में युवाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। नैनीताल जिले में अभी तक केवल आठ हजार युवाओं को ही कोरोना टीका लग पाया है। जबकि अभी जिले में 4.92 लाख युवाओं को दोहरा टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। तीसरी लहर को देखते हुए स्थिति अच्छी नहीं है। नैनीताल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण के मामले में युवाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। नैनीताल जिले में अभी तक केवल आठ हजार युवाओं को ही कोरोना टीका लग पाया है। जबकि अभी जिले में 4.92 लाख युवाओं को दोहरा टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। तीसरी लहर को देखते हुए स्थिति अच्छी नहीं है।

नैनीताल जिले में 10 मई से युवाओं को टीकाकरण शुरू किया गया था। युवाओं को कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही तरह की वैक्सीन लगाई जा रही है। दूसरी लहर के दौरान कोरोना की चपेट में सबसे ज्यादा युवा आए थे। युवाओं की गतिविधियां किसी भी आयुवर्ग की अपेक्षा ज्यादा होती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं को कोरोना कवच देने के लिए शुरूआत की थी। लेकिन टीकों की कमी के चलते जिले में अभी तक केवल 8328 युवाओं को ही कोरोना के दोनों टीके लग पाए हैं।

जबकि अभी करीब 4.83 युवाओं को कोरोना के दोनों टीके लगने हैं। हालांकि अभी तक 255683 युवा ऐसे हैं जिन्हें कोरोना का एक टीका लग चुका है। अनुमान है कि युवाओं का दोहरा टीकाकरण करने के लिए अभी पांच लाख और टीकों की जरूरत है। टीकाकरण की स्थिति को देखते हुए यह जल्द होता नहीं दिख रहा है।

बच्चों का टीकाकरण अभी नहीं
बच्चों के टीकाकरण जल्द होता नहीं दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब केंद्र सरकार बच्चों के कोरोना टीकाकरण के लिए किसी टीके को स्वीकृति दे देगी उसके बाद ही बच्चों का टीकाकरण शुरू हो पाएगा। बताया कि हालांकि अनुमान है कि बच्चों का टीकाकरण नवंबर माह से शुरू हो सकता है। और संभावना है कि उनको पिलाने वाले टीका आएगा। जिले में पांच लाख बच्चे हैं। जिनकी उम्र 18 साल से कम है। स्कूलों को खोल दिया गया है। ऐसे में बच्चों में संक्रमण का डर बन रहा है। हालांकि एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने बताया कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो इसके लिए उनको विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। जिससे उनका कोरोना से बचाव हो सके।

युवाओं को जब दूसरा टीका लगने का समय आ रहा है उन्हें मैसेज भेजे जा रहे हैं और टीकों की उपलब्धता के आधार पर उन्हें कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।- डा. रश्मि पंत, एसीएमओ, नैनीताल

 

संबंधित समाचार