नैनीताल जिले में आज से भारी बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून सक्रिय होने से राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। आगामी दिनों में भी राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में आज से 11 अगस्त तक भारी बारिश होने की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून सक्रिय होने से राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। आगामी दिनों में भी राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में आज से 11 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को भारी बारिश से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

शनिवार को जिले के मैदानी व पर्वतीय इलाकों को यदाकदा बारिश हुई। मैदानी इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। पर्वतीय इलाकों में सुबह से कोहरा व दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम व पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

संबंधित समाचार