किच्छा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत हल्द्वानी मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस एवं कोतवाली पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। युवक की मौत के बाद परिजनों में …
किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत हल्द्वानी मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस एवं कोतवाली पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।
युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि किच्छा कोतवाली अंतर्गत बेनी मजार रेलवे क्रॉसिंग के निकट करीब 23 वर्षीय एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की काशीपुर से बरेली जा रही डेमो ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मौके पर बरामद हुए परिचय पत्र के अनुसार मृतक युवक की पहचान ग्राम कुटिया मानपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली ( यूपी ) निवासी 23 वर्षीय राजकुमार गंगवार पुत्र गौतम गंगवार के रूप में हुई है।
कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक युवक राजकुमार गंगवार पंतनगर स्थित योग शक्ति फाउंडेशन कंपनी में नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी पीएम हाउस पहुंच गए । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने युवक की संदिग्ध मौत की जांच प्रारंभ कर दी है।
