‘मैं भी राहुल’ बनने पर हर दा का ट्वीटर अकाउंट बंद
अंकुर शर्मा, हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक हो गया है। हर दा ने फेसबुक के जरिए यह जानकारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट अपलोड कर कहा कि लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने एक मुहिम …
अंकुर शर्मा, हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक हो गया है। हर दा ने फेसबुक के जरिए यह जानकारी दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट अपलोड कर कहा कि लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने एक मुहिम के तहत ‘मैं भी राहुल हूं’… को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीटर इंडिया ने मेरा अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। इस शर्त के साथ कि आप ‘मैं भी राहुल’ वाले ट्वीट को डिलीट करें तो अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। अभी तीन दिन बाद 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस आ रहा है। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
उन्होंने आगे लिखा है कि यहां हमारा अधिकार छीना जा रहा है, अभिव्यक्ति की आजादी क्यों छीनी जा रही है? पत्रकार बंधुओं को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वो हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इस बात को प्रमुखता से उठाएं, क्या लोकतंत्र में किसी पीड़ित से मिलना, उसकी आवाज बनना पाप है?
ट्विटर इंडिया और भारत का संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी/स्वतंत्रता, उसका अधिकार छीन लिया जा रहा है? क्या भाजपा, राहुल जी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई है? फिलहाल हर दा का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ट्वीटर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गया है और कांग्रेसियों में ट्वीटर को लेकर खासा आक्रोश है।
