टनकपुर: पति से हुआ झगड़ा तो पहुंची नदी में कूद लगाने, पुलिस ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। पति से झगड़ा होने पर गुस्से में आयी एक महिला टनकपुर शारदा नदी में कूद मारने के इरादे से घाट तक जा पहुंची। पता चलने पर आनन-फानन में पति द्वारा इसकी सूचना पुलिस कोतवाली में दी गई। जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 2 घंटे में ही महिला को ढूंढ निकाला। …

टनकपुर, अमृत विचार। पति से झगड़ा होने पर गुस्से में आयी एक महिला टनकपुर शारदा नदी में कूद मारने के इरादे से घाट तक जा पहुंची। पता चलने पर आनन-फानन में पति द्वारा इसकी सूचना पुलिस कोतवाली में दी गई। जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 2 घंटे में ही महिला को ढूंढ निकाला। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनों पति-पत्नी को कोतवाली में बुलाकर उन्हें भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न किए जाने की हिदायत भी दी।
एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब 2 बजे  विनोद सिंह पुत्र  कालू सिंह निवासी खटोली तल्ली पोस्ट ऑफिस अमोड़ी जनपद चम्पावत हाल निवासी कार्की फार्म टनकपुर ने सूचना दी कि रात्रि में करीब 10.30 बजे उसके व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विनोद ने बताया कि कुछ देर बाद उसने घर के चैनल गेट को बन्द कर दिया और वह सो गया, अचानक रात को नींद खुली तो पत्नी नजर नहीं आया, आस-पास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
सूचना पर राधिका भण्डारी चौकी प्रभारी बूम द्वारा पुलिस टीम के साथ महिला की तलाश की गयी।
 इस दौरान महिला को सुबह समय 4 बजे शारदा घाट टनकपुर के पास देखे जाने पर जब पुलिस कर्मी उसके पास जाने लगे तो  महिला पुलिस कर्मियों को देखकर वहां से भाग निकली । पुलिस टीम द्वारा बाद में  महिला को पिथौरागढ़ चुंगी टनकपुर बरामद कर लिया गया।
पूछताछ  पर महिला ने बताया  कि उसका पति आये दिन उसके साथ झगड़ा करता है। इसी कारण वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से शारदा घाट  गयी थी। बाद में एसआई राधिका भण्डारी द्वारा महिला के पति व परिजनों को बुलाकर दोनो की काउन्सलिंग की गयी व महिला के पति को  भविष्य में पत्नी के साथ झगड़ा न  करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही  महिला को बताया गया कि यदि उसका पति उसके साथ झगडा करता है तो वह अपनी शिकायत कोतवाली टनकपुर या महिला हेल्प लाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन न0 112, 05965230607, 9411112984 पर दे सकती है।

संबंधित समाचार