रुद्रपुर: 25 लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। उधम सिंह नगर जनपद में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर लगातार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई किलो चरस बरामद …

रुद्रपुर, अमृत विचार। उधम सिंह नगर जनपद में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर लगातार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई किलो चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपये आंकी गयी है।

जिले की एसपी सिटी ममता वोहरा ने गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एसओजी उधम सिंह नगर टीम और सीओ पंतनगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि देवीधुरा चंपावत क्षेत्र से कुछ लोग अवैध रूप से चरस लाकर पंतनगर व रुद्रपुर क्षेत्र में बिक्री कर मोटा पैसा कमाने की फिराक में है। जिस पर एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा अपनी टीम के साथ पंतनगर सीओ आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में नगला तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच लालकुआं की ओर जाने वाली सड़क से हरीश उर्फ राम सिंह और अनिल कुमार मूल निवासी पिथौरागढ़ व हाल निवासी ट्रांजिट कैंप को दो ठेलो में पारदर्शी थैलों में अवैध चरस करीब 2 किलो 505 ग्राम के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया।

बरामद माल की कीमत लगभग 25 लाख आंकी गई है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि अभियुक्त हरीश आरोपी हरीश उर्फ राम सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अवैध चरस का कारोबार अपने सहयोगी नंदन सिंह निवासी बिन्दुखत्ता के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार