चंपावत: जहां नहीं है अध्यापक, वहां कराई जाएगी ऑन लाइन पढ़ाई
अमृत विचार, टनकपुर। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना व मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 की संशोधित कार्ययोजना तैयार करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। यहां आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रावत ने मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र योजना व पलायन रोकथाम …
अमृत विचार, टनकपुर। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना व मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 की संशोधित कार्ययोजना तैयार करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
यहां आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रावत ने मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र योजना व पलायन रोकथाम योजना के तहत क्षेत्रीय विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा है, जिससे सीमांत क्षेत्रों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास से पलायन रोकने में मदद मिलेगी। सम्बंधित विभाग इस तरह की कार्ययोजना तैयार करे, जिससे सीमांत के निवासियों को लाभ मिले सके और पलायन ना करना पड़े।
सीडीओ ने कार्यकारी एजेन्सी योजना के तहत किए गए सभी कार्यों का शत्-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा। निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालय जो काफी दुर्गम स्थानों पर हैं, जिनमें गणित, विज्ञान आदि विषयों के अध्यापक नही हैं ऐसे विद्यालयों में ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्यापक उपलब्ध हों सकें, ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए। इसके लिए कनेक्टिविटी की उपलब्धता कराई जाएगी।
जिससे सीमांत में रहे वाले छात्र छात्राओं को लाभ मिल सके। चम्पावत जनपद में कृषि के लिए पर्यावरण बहुत अच्छा हैं। यहां लाल चावल, गहत व तेजपात की फसलों पर फोकस कर इन के बीजों का भण्डारण कर किसानों में बीज बाटे जाने को लेकर कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे जिले के काश्तकार लाभान्वित हो सके।
कार्ययोजना की मंजूरी के बाद योजनाओं की शीघ्रता से डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी एजेन्सी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह बीएडीपी में स्वीकृत होने वाले कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराएं। बैठक में जिला विकास अधिकार एस के पन्त, एएमई राजेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, बीडीओ चम्पावत कमल किशोर पांडे, पाटी के अमित ममगई, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
