देहरादून: देवस्थानम बोर्ड के लिए बीच का रास्ता निकालेगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, देहरादून। देवस्थानम बोर्ड को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए सरकार बीच का रास्ता निकालेगी। किसी का भी अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल से कही। देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी और केदारनाथ की पूर्व विधायक …

अमृत विचार, देहरादून। देवस्थानम बोर्ड को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए सरकार बीच का रास्ता निकालेगी। किसी का भी अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल से कही।

देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी और केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत के नेतृत्व में बदरीनाथ-केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि देवस्थानम बोर्ड से तीर्थ पुरोहितों, हक हकूक धारियों और पंडा समाज का किसी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

इस संबंध में वरिष्ठ नेता मनोहरकांत ध्यानी को संबंधित सभी पक्षों को जानकर पूरी रिपोर्ट देने का आग्रह किया गया है। सरकार सभी के हितों का ध्यान रखेगी। सीएम ध्यानी ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान को मूर्त रूप देने से पूर्व सभी संबंधित पक्षों की भी बात सुनी जाएगी और उनकी शंकाओं का निवारण किया जाएगा।

संबंधित समाचार