हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। आवास विकास में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नशे की हालत में ट्रैक के पास टहल रहा था। बुधवार शाम साढ़े चार बजे काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्ती एक्सप्रेस आवास विकास …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आवास विकास में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नशे की हालत में ट्रैक के पास टहल रहा था।
बुधवार शाम साढ़े चार बजे काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्ती एक्सप्रेस आवास विकास के पास ट्रैक से गुजर रही थी। इस बीच शराब के नशे में एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोककर आरपीएफ को सूचना दी।
आरपीएफ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की जेब में मिली नैनीताल जिला सहकारी बैंक की पासबुक से सुरेंद्र सिंह (55) पुत्र स्व. मोहन सिंह निवासी बिठोरिया नंबर एक के रूप में हुई।
भोटिया पड़ाव चौकी की पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी। घटनास्थल पर पुलिस को शराब का एक पव्वा भी मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक शराब के नशे में धुत्त था। मृतक पेंटर का काम करता था।
