हल्द्वानी: पांच हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने कैंटर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरार चल रहा था और उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। आरोपी को कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दो फरवरी 2019 को मोहम्मद आजम निवासी काबुल का गेट इंद्रानगर के शनिबाजार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने कैंटर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरार चल रहा था और उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। आरोपी को कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दो फरवरी 2019 को मोहम्मद आजम निवासी काबुल का गेट इंद्रानगर के शनिबाजार गेट के पास खड़े कैंटर संख्या यूपी 21 एन 4254 पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था।

इस मामले में पीड़ित ने तीन फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शाहिद कुरैशी निवासी थाना रसूलपुर, जिला फिरोजाबाद को सात फरवरी 2019 को ही चोरी के कैंटर के साथ गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फिरोजाबाद का रहने वाला उसका साथी आशिक अली उर्फ अटुवा उर्फ इमरान फरार हो गया था।

उस पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। मंगलवार को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी आशिक अली को लाइनपार, रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को यहां लाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में बनभूलपुरा एसओ प्रमोद पाठक, एसआई बलवंत सिंह, मनोज पांडे, कांस्टेबल छोटे लाल, मुकुल बिष्ट, जितेद्र कुमार थे।

संबंधित समाचार