भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-ज्योलीकोट- अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, मार्ग बाधित
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-ज्योलीकोट-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर फिर भूस्खलन हो गया है, दो गांव के पास डॉन बॉस्को स्कूल के नजदीक नेशनल हाईवे का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके बाद यातायात को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहनों को कालाढूंगी- नैनीताल मार्ग से नैनीताल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-ज्योलीकोट-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर फिर भूस्खलन हो गया है, दो गांव के पास डॉन बॉस्को स्कूल के नजदीक नेशनल हाईवे का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके बाद यातायात को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है।
अब सभी वाहनों को कालाढूंगी- नैनीताल मार्ग से नैनीताल जाना होगा, रूसी बैंड बाईपास से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है, कालाढूंगी से नैनीताल पहुंचने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा इसके अलावा भारी वाहनों और छोटी दूरी यात्रा तय करने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ चुकी है, क्योंकि अब हल्द्वानी से नैनीताल के बीच हाईवे पूरी तरीके से प्रभावित हो चुका है, हल्द्वानी – ज्योलीकोट- अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर वीर भट्टी के पास भी मलवा आया है जिससे यातायात पूरी तरह रुक गया है।
