सीतापुर: बढ़ा सरयू नदी का जल स्तर, ग्रामीणों ने ली मचान पर शरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से सरयू नदी का जल स्तर शुक्रवार की रात्रि से तेजी से बढ़कर खतरे के निशान पर पंहुच गया है। जलस्तर बढ़ने से हजारों की आबादी पानी से घिर गई है। बैराजों लगातार लाखो क्यूसेक छोड़े जा रहे पानी से गांजरी क्षेत्र की हजारों की आबादी तबाह हो …

सीतापुर। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से सरयू नदी का जल स्तर शुक्रवार की रात्रि से तेजी से बढ़कर खतरे के निशान पर पंहुच गया है। जलस्तर बढ़ने से हजारों की आबादी पानी से घिर गई है। बैराजों लगातार लाखो क्यूसेक छोड़े जा रहे पानी से गांजरी क्षेत्र की हजारों की आबादी तबाह हो रही हैं। इधर कुछ दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि लगातार होने से तटवर्ती गाँवो के लोग तटबंध पर जीवनयापन करने को विवश है। बीती रात्रि से शरद बैराज से छोड़ा गया पानी सरयू नदी में आने से जलस्तर खतरे के निशान पर पंहुच गया। जल स्तर बड़ने से तटवर्ती गांवो में समस्याएं ही समस्याएं खड़ी हो गई।

नदी किनारे बसे गांव अखरी, अंगरौरा,फतेपुरवा,कनरखी, कटुवा घाट, बिंद्रा पुरवा, बगस्ती,श्री चंद्र कोठार, शुकुलपुरवा, शंकरपुरवा, पुरवा, अर्जुनपुरवा, बंगालीपुरवा, हरिहरपुरवा, केवड़ा सहित करीब दो दर्जन से अधिक गाँवो के कई सैकड़ा घरों में 2-3 फिट पानी भर गया है। लोगो को खाना बनाने के लिए तख्त या मचान बनाकर जीवनयापन करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुरवा में लगे मीटर गेज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 119 सेंटी मीटर से ऊपर दर्ज किया गया। अखरी व अंगरौरा,अर्जुनपुरवा सहित दर्जनों गाँवो के रास्ते पर लगभग 2 से 3 फिट पानी बह रहा है।

अखरी गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर भी काफी पानी बह रहा है। जिससे आवागमन प्रभावित है। जल स्तर बढ़ने से कटान में कुछ कमी आई है ,किन्तु पानी ज्यादा होने के कारण जानवरों के चारा, शौचालय,लाइट,पेय जल आदि की समस्याएं तो पहले ही बनी हुई थी। अब पीड़ितों को खाने के भी लाले पड़ सकते है। चूंकि प्रशासन ने केवल अभी तक एक बार ही खाद्यान्न किट का वितरण किया हैं। कुछ किसानों के खेतों में लगी धान की फसल भी चौपट हो सकती है।

अखरी गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है। ग्राम प्रधानों को प्रशासन द्वारा तटबंध पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए है। लेकिन अभी तक सभी निर्देश ठंडे बस्ते में पड़े दिखाई दे रहे है। आज उपजिलाधिकारी महमूदाबाद राम दरश राम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही पीड़ितों को जरूरतों के मुताबिक सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराने की बात कही।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता