वाराणसी: जन्माष्टमी के लिए कान्हा के ओलंपिक अवतार की डिमांड बड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। ओलंपिक में इस बार भारत की शानदार जीत का असर कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव पर भी देखने को मिल रहा है। भारत की जीत की खुशी में कान्हा तिरंगे की ड्रेस में नजर आएंगे। जिस कृष्णा के हाथों में मुरली होता थी अब कहीं हॉकी खेलते तो कहीं भाला फेंकते नजर आएंगे। धर्मनगरी काशी …

वाराणसी। ओलंपिक में इस बार भारत की शानदार जीत का असर कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव पर भी देखने को मिल रहा है। भारत की जीत की खुशी में कान्हा तिरंगे की ड्रेस में नजर आएंगे। जिस कृष्णा के हाथों में मुरली होता थी अब कहीं हॉकी खेलते तो कहीं भाला फेंकते नजर आएंगे। धर्मनगरी काशी में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव अलग अंदाज में मनते दिखेगा। इस बार कन्हैया का अबतार सभी भक्तों का मन मोह लेगा। महिलाएं और खासकर बच्चे कान्हा के इस नए अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं।

तिरंगे की ड्रेस में सजे-धजे कान्हा सभी का मन मोह रहे हैं। दुर्गागुंड की कान्हा मुकुट भंडार में अब तक 25 हजार से ज्यादा पीस बिक चुके हैं और अभी भी इस अवतार की मांग बनी हुई है। शिल्पकार ने बताया कि इस बार लोगों की डिमांड थी कि जिस तरीके से बरसों बाद हमारे देश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीते, उसको देखकर इस बार उनका मन है कि उनके कान्हा इस अवतार में नजर आएं। श्री कृष्ण के इस नए अबतार की डिमांड काफी ज्यादा है। सभी अपने घरों में कान्हा के इसी अवतार को जन्म देना चाहते हैं।

 

संबंधित समाचार