काशीपुर: शादी का झांसा देकर फैक्ट्री महिला हेल्पर के साथ दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में महिला हेल्पर को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र निवासी एक युवती …

काशीपुर, अमृत विचार। महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में महिला हेल्पर को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र निवासी एक युवती दो साल से महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में हेल्पर है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि दो साल पहले उसकी मुलाकात यूपी के अफजलगढ़ निवासी शादाब मलिक से हुई थी।

एक साल पहले शादाब ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और काशीपुर के मोहल्ला थाना साबिक में किराए का कमरा लेकर पत्नी की तरह रखने लगा। इस बीच शादाब ने उसकी अश्लील भी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

शादी के लिए कहने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बीते दिन 17 अगस्त को शादाब मलिक उसके कमरे में आया और उसका मोबाइल छीनकर ले गया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार