हल्द्वानी: रुद्रप्रयाग में डेल्टा प्लस वैरिएंट का संक्रमित मिला
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के बाद गढ़वाल में भी कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट संक्रमण का मामला सामने आया है। मरीज में अब तक कोई लक्षण नहीं हैं। उसे होम आइसोलेशन में रख प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने जिले …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के बाद गढ़वाल में भी कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट संक्रमण का मामला सामने आया है।
मरीज में अब तक कोई लक्षण नहीं हैं। उसे होम आइसोलेशन में रख प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सीमा सिरोहबगड़ व चिरबटिया में चेकिंग बढ़ा दी है। बाहर से आने वाले यात्रियों और सवारियों के सेंपल लिए जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग के सीएमओ डा. वीके शुक्ला ने बताया कि तीन दिन पूर्व जिले में कोरोना डेल्टा प्लस वेरियंट संक्रमित मिला है। मरीज की जांच रिपोर्ट में इस वायरस की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेशन में रखा है। साथ ही उसके परिजनों समेत गांव के लोगों के सेंपल लिए जा रहे हैं। कहा कि संक्रमित व्यक्ति की ट्रेवलिंग हिस्ट्री की जानकारी भी प्राप्त की जा रही है। गौरतलब है कि 24 अगस्त को पिथोरागढ़ जिले के धारचूला के तीन व्यक्तियों में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।
