हल्द्वानी: सड़कों की खराब हालत पर लोनिवि की आंखें खोलेगी ऑडिट टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़कों की खस्ताहाल और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की कमी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भारी पड़ सकती है। दिल्ली से टीम लोनिवि के अधिशासी अभियंता (ईई) कार्यालय पहुंच गई है। मंगलवार को इस टीम ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी। ईई से लेकर अन्य अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़कों की खस्ताहाल और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की कमी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भारी पड़ सकती है। दिल्ली से टीम लोनिवि के अधिशासी अभियंता (ईई) कार्यालय पहुंच गई है। मंगलवार को इस टीम ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी। ईई से लेकर अन्य अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ भी की गई है। यह पड़ताल नौ सितंबर तक जारी रहेगी।

पर्यटन के लिहाज से काफी खास कहे जाने वाले नैनीताल पहुंचने का रास्ता हल्द्वानी है। दूसरे राज्य और जिलों से लोग इसी रास्ते से होकर पहाड़ दर्शन को जाते हैं। इन सड़कों के अलावा शहर के भीतर की सड़कों को भी सुविधाजनक बनाने और उनके बेहतर रखरखाव को लेकर निर्देश दिए जाते रहे हैं।

कोविड काल के कारण पिछले साल इनकी सुरक्षा पर ऑडिट नहीं हो सका था। पर अब दिल्ली की टीम ने इस दफ्तर में डेरा डाल दिया है। सूत्रों की माने तो टीम ने इस साल की जुलाई में किए गए कार्यों की फाइल तलब कर उसकी जांच शुरू कर दी है। सड़कों पर किए गए खर्च और उसकी सुरक्षा संबंधित मानकों को जांचने का काम भी शुरू कर दिया है।

एजी के नेतृत्व में आए करीब आधा दर्जन अधिकारियों की मौजूदगी से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में भी खलबली मची रही। सूत्रों की माने तो दस दिवसीय इस जांच पड़ताल में टीम सड़कों के खर्च के साथ ही उनके खराब, सड़कों पर गड्ढे, पैराफिट आदि कार्यों को भी जांचेगी। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि ऑडिट जांच से संबंधित टीम जो भी जानकारी चाह रही है, उसे दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज