सितारगंज: एसटीएफ ने हथियार तस्कर दबोचा, चार तमंचे बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। एसटीएफ की कुमांऊ यूनिट को पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में एक हथियार तस्कर द्वारा हथियार सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएम ने मंगलवार को एनएच-74 पर लौका गांव से असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने उसके कब्जे से 32 बोर व …

सितारगंज, अमृत विचार। एसटीएफ की कुमांऊ यूनिट को पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में एक हथियार तस्कर द्वारा हथियार सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएम ने मंगलवार को एनएच-74 पर लौका गांव से असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने उसके कब्जे से 32 बोर व 315 बोर के चार तमंचे बरामद किए हैं।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट पंतनगर की सीओ डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि एसटीएफ के एसएसपी की ओर से अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। उप निरीक्षक केजी मठपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नकटपुरा गांव निवासी फैज खान (20) बताया।

आरोपी फैज के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि आरोपी पूर्व में भी असलहों की तस्करी कर चुका है। एसएसपी ने बताया कि यूपी-उत्तराखंड सीमा पर पिछले काफी दिनों से हथियारों की तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसटीएफ की एक टीम सीमा पर लगाई गई है। खुलासे में आरक्षी गोविंद सिंह बिष्ट ने विशेष भूमिका निभाई। टीम में कांस्टेबल किशोर कुमार, गुरवंत सिंह, प्रमोद सिंह रौतेला, मनमोहन सिंह, नवीन कुमार आदि थे।

संबंधित समाचार