हल्द्वानी: कोरोना काल में परिवार खोने वाले छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल में जिन छात्रों ने अपने मां-बाप या परिवार की आजिविका चलाने वालों की मौत हई हो, ऐसे बच्चों को वात्सल्य योजना के तहत मदद की जाएगी। इसमें छात्रों को तीन हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिले के सभी विद्यालयों ऐसे छात्रों की सूची …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल में जिन छात्रों ने अपने मां-बाप या परिवार की आजिविका चलाने वालों की मौत हई हो, ऐसे बच्चों को वात्सल्य योजना के तहत मदद की जाएगी।

इसमें छात्रों को तीन हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिले के सभी विद्यालयों ऐसे छात्रों की सूची मांगी है, जिन्होने कोरोना काल अपने परिजनों को खोया है।

विद्यालयों 6 सितंबर तक बच्चों की सूची विभाग को देनी होगी। इसमें विद्यालय को छात्रों और परिजन का आधार कार्ड नंबर, स्कूल का नाम, कक्षा, यूडीआईडी कार्ड आदि की सूचना शिक्षा विभाग को देनी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों की इसकी जानकारी दी गई है। 6 सितंबर तक सभी विद्यालयों को छात्रों की सूची देनी होगी।

संबंधित समाचार