हल्द्वानी: बारिश में भी हड़ताल पर डटे रहे उपनल कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी अस्पताल और श्रीराम कैंसर इंस्टीयूट के उपनल कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को बुद्ध पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार को चेताया कि वह उनके सब्र की परीक्षा न ले। इस बार उपनल कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाए बगैर हड़ताल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी अस्पताल और श्रीराम कैंसर इंस्टीयूट के उपनल कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को बुद्ध पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार को चेताया कि वह उनके सब्र की परीक्षा न ले। इस बार उपनल कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाए बगैर हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।

बारिश के बावजूद हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने कहा कि हमारी मांग है कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। सालों से काम कर रहे उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए। कहा कि अगर आने वाले दिनों में सरकार ने हमारी नहीं सुनी तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, पूरन भट्ट, चंदू कफल्टिया, भगवान सिंह, मोनिका नंद, सुशील कुमार, दीपा शर्मा आदि थे। इधर उपनल कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से मेडिकल कॉलेज और उसके अधीन अस्पतालों में अव्यवस्था दिखने लगी है। जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। साथ ही स्टॉफ की कमी से भी काम में दिक्कत आ रही है। इधर प्राचार्य डा. अरूण जोशी ने उपनल कर्मचारियों से काम पर लौटने के लिए कहा है।

संबंधित समाचार