हल्द्वानी: कई महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। जज फार्म में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की मौजूदगी में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। एक जनसभा के बीच उन्होंने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते प्रभावित मातृशक्ति सीधे पार्टी से जुड़कर काम करना चाहती हैं। आने वाले चुनाव में …

हल्द्वानी,अमृत विचार। जज फार्म में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की मौजूदगी में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। एक जनसभा के बीच उन्होंने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते प्रभावित मातृशक्ति सीधे पार्टी से जुड़कर काम करना चाहती हैं। आने वाले चुनाव में मातृशक्ति निर्णायक होगी।

शनिवार को जज फार्म में हुई एक जनसभा में दर्जनों महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता दिलाई गई। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल जनपद नैनीताल की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता कांडपाल के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने मंच पर आकर पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने नई कार्यकत्रियों का स्वागत किया और विश्वास के लिए आभार जताया। उन्होंने पार्टी की सदस्यता लेने वाली महिलाओं को चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने को कहा। पार्टी में शामिल होने वालों में हेमा बोरा, भगवती बिष्ट, पूनम जोशी, मंजू रावत, कंचन जोशी, कमला रौतेला, भगवती बिश्नोई, पिंकी शुक्ला, गीता बिष्ट, सुमन कर्नाटक, कमला भट्ट, ललिता पाठक, निशा पंत आदि शामिल हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विशंभर दत्त कांडपाल, समन्वयक घनश्याम सुयाल, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, कुमाऊं संयोजक लाखन सिंह बिष्ट, जिला मंत्री प्रताप सिंह बोरा, मंडल महामंत्री कमल किशोर पांडे, शक्ति केंद्र संयोजक नारायण सिंह किरोला, बूथ अध्यक्ष पूर्ण चंद्र जोशी, भगवान सिंह बोरा, सतीश चंद्र बिनवाल, आरडी पांडे, आरसी तिवारी आदि थे।

संबंधित समाचार