रुद्रपुर: छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी शंखधर को रिमांड पर लेगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। छात्रवृत्ति घोटाला प्रकरण में आरोपी की देहरादून में गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एसआईटी का कहना है कि गिरफ्तारी आरोपी के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर जिले में 44 मुकदमें पंजीकृत हैं। आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद जांच में तेजी आएगी। एसआईटी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। छात्रवृत्ति घोटाला प्रकरण में आरोपी की देहरादून में गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एसआईटी का कहना है कि गिरफ्तारी आरोपी के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर जिले में 44 मुकदमें पंजीकृत हैं।

आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद जांच में तेजी आएगी। एसआईटी को पूछताछ में कई अहम सुराग व जानकारियां मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि वर्ष 2013-14 में प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति में घोटाले का मामला सामने आया था। जिसमें सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति को जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, कार्मिकों, शिक्षण संस्थानों एवं बिचौलियों के माध्यम से अपात्र विद्यार्थियों को लाभांवित कर दिया गया था।

मामला प्रकाश में आने के बाद तत्कालीन सरकार ने प्रकरण की जांच के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने अपनी प्रारभिक जांच में बाहरी राज्यों के संस्थानों में पढ़ने वाले तत्कालीन विद्यार्थियों से पूछताछ की और 60 मुकदमें दर्ज किए थे।

इसके अलावा तत्कालीन ऊधमसिंहनगर के जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर को भी दिसंबर 2020 में पुलिस ने छात्रवृत्ति के एक केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी के जसपुर, काशीपुर, कुंडा, बाजपुर सहित कई थानों इलाकों के संस्थानों की भी भूमिका मिली थी। जिसके बाद जिले के अलग-अलग थानों में आरोपी शंखधर के विरुद्ध 44 केस दर्ज किए थे।

मुकदमों के चलते देहरादून पुलिस ने आरोपी जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि देहरादून से गिरफ्तार आरोपी शंखधर के विरुद्व जिले के कई थानों में छात्रवृत्ति घोटालों के मुकदमें दर्ज हैं। ऐसे में आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

संबंधित समाचार