हल्द्वानी: शहर होगा स्मार्ट, शहर में लगेंगे वाटर एटीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीष तिवारी, अमृत विचार, हल्द्वानी। भले ही हल्द्वानी उन शहरों की सूची में शामिल न हो, जो कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सुविधाजन और खूबसूरत बनाए जा रहे हों। पर स्मार्ट होने के लिए ये शहर भी धीरे-धीरे कदम बढ़ाने लगा है। शहर के नए पार्क तो अपडेट होकर तैयार हो ही रहे हैं, …

मनीष तिवारी, अमृत विचार, हल्द्वानी। भले ही हल्द्वानी उन शहरों की सूची में शामिल न हो, जो कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सुविधाजन और खूबसूरत बनाए जा रहे हों। पर स्मार्ट होने के लिए ये शहर भी धीरे-धीरे कदम बढ़ाने लगा है।

शहर के नए पार्क तो अपडेट होकर तैयार हो ही रहे हैं, जल्द ही शहर में वाटर एटीएम भी नजर आएंगे। ये अत्याधुनिक वाटर सिस्टम अभी देहरादून में ही लगाए जा रहे हैं। राजधानी की तर्ज पर ही अब शहर में भी इस पर तैयारी शुरू की जा रही है। इसके लिए सहायक नगर आयुक्त ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही यह प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी रखा जाएगा।

नगर निगम द्वारा ये एटीएम पार्कों, प्रमुख मार्गों और बाजारों में लगाए जाएंगे। शहर के पार्षदों से भी सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही इसके लिए उनसे स्थान चिन्हित करने को भी कहा जाएगा। शहर में प्रमुख पार्कों, मार्गों और बाजार क्षेत्र में चिन्हित स्थानों के आधार पर इसकी गिनती की जाएगी। यही नहीं कंपनी से वाटर एटीएम के अलग-अलग मॉडल भी मांगे जाएंगे।

निगम के बजट के हिसाब से इन मॉडल में से मशीनों का चुनाव किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि जैपनीज तकनीकी वाले इन एटीएम में सात चरणों में वाटर फिल्टर होकर बाहर आएगा। शुद्ध पानी की यह व्यवस्था जल्द हो सके इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सितंबर में होने वाली बोर्ड की बैठक में इसे रखा जाएगा।

एक रुपये में मिलेगा एक गिलास पानी
वाटर एटीएम से मिलने वाला पानी फ्री नहीं होगा। जितना पानी आपको चाहिए, उसके हिसाब से उसका शुल्क फीड रहेगा। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन के अनुसार शुल्कों के बारे में भी बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। पर जहां ये एटीएम चल रहे हैं, वहां एक रुपये में एक गिलास, पांच रुपये में लीटर व इसी तरह के दाम निर्धारित हैं।

संबंधित समाचार