नानकमत्ता: युवक पर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। नानकमत्ता क्षेत्र में एक युवक पर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर में युवक के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह …

नानकमत्ता, अमृत विचार। नानकमत्ता क्षेत्र में एक युवक पर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर में युवक के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह अपने घर में सो रही थी।

इसी दौरान रात्रि करीब 1 बजे ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी बलजिंदर सिंह पुत्र केहर सिंह ने उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपित युवक फरार हो गया। उसके बाद चार दिन बाद आरोपित युवक फिर से घर में आ धमका और पति को शराब पिला कर गलत हरकतें करने लगा, पति द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है ।

संबंधित समाचार