हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल रोड चौराहे में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया तो वही आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू का कहना है। भाजपा सरकार में घोटाले पर घोटाले विभागों में हो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल रोड चौराहे में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया तो वही आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू का कहना है।

भाजपा सरकार में घोटाले पर घोटाले विभागों में हो रहे हैं जिन्हें आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल ने उजागर किया है कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश सरकार के बाल श्रम मंत्रालय मे आवेदन किया था और नौकरी के एवज में उन्होंने ₹25000 घूस के तौर पर दिए थे जहां उन्हें चंपावत में तैनाती दी गई भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने पर जहां श्रम मंत्रालय सवालों के घेरे में आ गया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बाल श्रम मंत्री रेखा आर्य से इस्तीफे की मांग की है।

 

संबंधित समाचार