बरेली: रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पति ने किया फायर, बची पत्नी की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज व छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से गुस्साए पति ने पत्नी पर तमंचा तान दिया। लेकिन फायर मिस होने से महिला की जान बच गई। आस-पड़ोस के लोगों का शोर सुनकर आरोपी ससुरालिए स्थानीय पुलिस पर कुछ न बिगाड़ पाने का रौब दिखाते हुए मौके से फरार हो …

बरेली, अमृत विचार। दहेज व छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से गुस्साए पति ने पत्नी पर तमंचा तान दिया। लेकिन फायर मिस होने से महिला की जान बच गई। आस-पड़ोस के लोगों का शोर सुनकर आरोपी ससुरालिए स्थानीय पुलिस पर कुछ न बिगाड़ पाने का रौब दिखाते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मीरगंज थाना क्षेत्र की निवासी महिला शनिवार को कप्तान कार्यालय पहुंची। उसने ससुरालियों से जान का खतरा होने की बात कहते हुए शिकायत की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

मीरगंज इलाके की महिला ने बताया कि 1 सितंबर को उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट, छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस रिपोर्ट में पति इरफान, ससुर सुब्हानशाह, सास मेहरुनिशा, देवर गुड्डू, ननद गजाला और नगमा नामजद है। 9 सितंबर को वह अपनी नानी के साथ बाजार गई थी। घर लौटते समय रास्ते में स्थित धर्मशाला के पीछे ससुरालियों ने उसे घेर लिया।

इरफान ने उसपर तमंचा तान दिया और जान से मारने के इरादे से फायर किया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया और उसकी जान बच सकी। महिला ने बताया कि भीड़ को आता देख सभी आरोपी मीरगंज पुलिस द्वारा उनका कुछ न बिगाड़े जाने व स्थानीय पुलिस पर उनका राज होने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

संबंधित समाचार