लखनऊ: गोकशी व गैंगस्टर एक्ट का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोकशी और गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 25 हजार का इनामियां मुंबई भागने की फिराक में था। वह अपनी योजना में सफल हो पाता तभी मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने उसे बंदी बना लिया। एसटीएफ निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एहतेशाम गांव …

लखनऊ। गोकशी और गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। 25 हजार का इनामियां मुंबई भागने की फिराक में था। वह अपनी योजना में सफल हो पाता तभी मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने उसे बंदी बना लिया। एसटीएफ निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एहतेशाम गांव गिरधरपुर सरायख्वाजा जिला जौनपुर का रहने वाला है।

उसकी गिरफ्तारी एसटीएफ वाराणसी इकाई द्वारा जौनपुर से की गई है। एसटीएफ पूछताछ में अभियुक्त् ने बताया कि 12 मई को उसके गांव के ही रहने वाले अबुसाद के हाते में अवैध मांस बरामद हुआ था। इस मामले में उसके साथ ही इजराइल जब्बार, मिल्कू अब्दुल्ला जेल भेजे गए थे।

जेल से छूटने के बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा हो गया था। इसी के चलते वह मुंबई भागने की फिराक में था। वह मुंबई पहुंच पाता इससे पहले ही एसटीएफ ने उसको गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने उसके खिलाफ सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार