हल्द्वानी: नवविवाहिता की मौत में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी,अमृत विचार। जगदंबा नगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। मृतका की मां ने सास, ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में विजय लक्ष्मी पत्नी शिवशंकर निवासी खमेरी बिलासपुर …
हल्द्वानी,अमृत विचार। जगदंबा नगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। मृतका की मां ने सास, ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में विजय लक्ष्मी पत्नी शिवशंकर निवासी खमेरी बिलासपुर का कहना है कि बेटी दिव्या ने दिनेशपुर निवासी राकेश मौर्य से 22 जून 2021 को प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह हल्द्वानी आ गए। दिव्या की मां के अनुसार उसके सुसराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग दो लाख रूपए नगद, कार और सोने के जेवर की मांग कर रहे थे। आठ सितंबर को दिव्या की मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला।
