हल्द्वानी: रॉयल्टी प्रपत्र की अनिवार्यता पर भड़के लोनिवि के ठेकेदार, प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोनिवि से जुड़े ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि विभाग बिल भुगतान के समय खनिज सामग्री की रॉयल्टी प्रपत्र मांग रहा है। जिससे ठेकेदारों को दिक्कत हो रही है। साथ ही लंबित बिलों के भुगतान की भी मांग की गई। कांन्ट्रैक्ट वैलफेयर सोसायटी ने कहा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोनिवि से जुड़े ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि विभाग बिल भुगतान के समय खनिज सामग्री की रॉयल्टी प्रपत्र मांग रहा है। जिससे ठेकेदारों को दिक्कत हो रही है। साथ ही लंबित बिलों के भुगतान की भी मांग की गई।
कांन्ट्रैक्ट वैलफेयर सोसायटी ने कहा कि ठेकेदारों से बिल भुगतान के समय लोनिवि रॉयल्टी प्रपत्र मांग रहा है। कहा कि ठेकेदार क्रेशर से खनिज सामग्री मंगाते हैं। इसलिए किसी भी तरह की चोरी की कोई संभावना नहीं है। रॉयल्टी प्रपत्र लगाने में तारीख की दिक्कत आती है क्योंकि अवर अभियंता द्वारा एमबी अपने अनुसार उपलब्ध दिनांक में की जाती है जबकि रॉयल्टी का दिनांक अलग हो जाता है। कहा कि समयावृद्धि प्रकरण मुख्य अभियंता के यहां लंबित पड़े हैं। जिसका भुगतान नहीं हो रहा है।
इस दौरान ठेकेदारों ने प्रदर्शन किया और कहा कि इससे ठेकेदारों को आर्थिक परेशानी हो रही है। कहा कि अगर सही समय पर भुगतान नहीं किया गया तो 21 सितंबर को सभी ठेकेदार धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर अध्यक्ष योगेश तिवाड़ी, विपिन बिष्ट, राजेंद्र नेगी, कैलाश साह, हरीश आर्या, घनश्याम पाठक, उमेश जोशी, उमेश पनेरू, भवान बिष्ट, नीरज प्रजापति, दिलशाद हुसैन, गिरीश भट्ट, महबूब आलम, फिरासत रसूल, मो. हनीफ, मो. इसरार, लाल सिंह पवार, आनंद पडियार, पंकज बजेठा, राम सिंह खोलिया, जगदीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
