इस्तीफे से पहले कैप्टन ने सोनिया को लिखे पत्र में जताई थी नाराज़गी, गिनाई थीं अपनी उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने से पहले कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पिछले पांच महीने की राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई थी और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राज्यपाल …

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने से पहले कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पिछले पांच महीने की राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई थी और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई थीं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने से चंद घंटे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर पिछले पांच महीनों के राजनीतिक घटनाक्रम पर नाराज़गी जताई थी, उनका साफ मानना था कि यह पंजाब की अनिवार्यताओं व चिंताओं की समझ पर आधारित नहीं हैं।

उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश इकाई में राजनीतिक घटनाक्रम से पंजाब में अस्थिरता की आशंका जताते हुए कहा है कि उनके निजी रोष के बावजूद वह उम्मीद करेंगे कि इसका नुकसान राज्य में मेहनत से अर्जित शांति व विकास के माहौल पर नहीं पड़ेगा। इसीके साथ कैप्टन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई हैं जिनमें इस दौरान पंजाब में शांति बरकरार रखने, अपने लगभग 90 फीसदी चुनावी वायदों का पालन करने, कोविड महामारी का सामना करने के दावे शामिल हैं।

संबंधित समाचार