हल्द्वानी: नुक्कड़ नाटक कर कचरा पृथक्करण की सीख देगा निगम…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घरों से ही कूडे़ को अलग-अलग लिया जा सके, इसके लिए निगम अधिकारी योजना बनाने में जुट गए हैं। जल्द ही शहर के वार्डों में डोर टू डोर अभियान कर नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। इसमें लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग करने के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए लोगों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। घरों से ही कूडे़ को अलग-अलग लिया जा सके, इसके लिए निगम अधिकारी योजना बनाने में जुट गए हैं। जल्द ही शहर के वार्डों में डोर टू डोर अभियान कर नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। इसमें लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग करने के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए लोगों को शपथ भी दिलाई जाएगी।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि गीला और सूखा कचरा घरों से ही अलग-अलग मिलेगा तो उसके सेग्रीगेशन में आसानी होगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वार्ड भी चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां ये कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके साथ ही पर्चे भी बांटे जाएंगे। करीब चार से पांच दिन यह अभियान चलेगा, इसमें शहर निवासी स्वच्छता को लेकर शपथ भी लेंगे।

संबंधित समाचार