हल्द्वानी: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में प्रोपेन और ब्यूटेन ने किया था धमाका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के 14 सितंबर की रात हीरनगर स्थित घर में हुए रहस्यमयी धमाके से पर्दा लगभग उठ चुका है। इस धमाके के पीछे तमाम कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सीसीबीआईडी के संयुक्त निदेशक व फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण ने खुलासा किया है कि प्रदीप बिष्ट के घर …

सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के 14 सितंबर की रात हीरनगर स्थित घर में हुए रहस्यमयी धमाके से पर्दा लगभग उठ चुका है। इस धमाके के पीछे तमाम कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सीसीबीआईडी के संयुक्त निदेशक व फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण ने खुलासा किया है कि प्रदीप बिष्ट के घर में मौजूद घरेलू गैस सिलेंडर की वजह से धमाका हुआ था। इस मामले की गहनता से जांच करने वाले डॉ. शरण ने अपनी रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली है, जिसे जल्द सौंपा जाएगा।

इस मामले में पुलिस हर एंगल पर तफ्तीश कर चुकी है, लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकला था। पुलिस को फॉरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। डॉ. शरण के अनुसार एलपीजी सिलेंडर में प्रोपेन और ब्यूटेन गैस पाई जाती हैं। रिसाव के कारण जब ये गैस ऑक्सीजन के संपर्क में आती हैं तो धमाका होता है। गौरतलब है कि धमाके से घर को काफी नुकसान हुआ था।

खिड़कियां उखड़ चुकी थीं और दिवारों में दरारें पड़ गई थीं। इसकी गूंज राजधानी तक पहुंची थी और मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए गहन जांच के निर्देश दिए थे।एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि हमने मामले की तह तक जाने के लिए एनआईए का भी सहयोग लिया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

जरूरी नहीं कि एलपीजी से आग ही लगे
डॉ. शरण का कहना है कि ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार सिलेंडर लीक होने से आग ही लगे। प्रोपेन और ब्यूटेन ऐसी गैस है जो बिना आग लगे ही बड़ा धमाका कर सकती हैं और ठीक ऐसा ही धमाका भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हुआ। ये गैसें ऑक्सीजन के संपर्क में आने के बाद खतरनाक हो जाती हैं।

संबंधित समाचार