हल्द्वानी: पहाड़ी आर्मी के संस्थापक सदस्य को रिहा करने की मांग, प्रदर्शन
अमृत विचार, हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी ने जेल में बंद आर्मी के संस्थापक प्रवीण सिंह काशी की रिहाई और उनके आमरण अनशन समाप्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर रिहाई की मांग की है। पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ता मंगलवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य …
अमृत विचार, हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी ने जेल में बंद आर्मी के संस्थापक प्रवीण सिंह काशी की रिहाई और उनके आमरण अनशन समाप्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर रिहाई की मांग की है।

पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ता मंगलवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयोजक हरीश रावत ने कहा कि पहाड़ी आर्मी के संस्थापक सदस्य प्रवीण सिंह काशी 14 सितंबर 2021 से चमोली के पुरसाड़ी जेल में बंद हैं। उनका कसूर इतना है की 2018 में उन्होंने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए प्रदेशवासियों के साथ मिलकर आंदोलन किया था। इसके लिए भाजपा सरकार ने उन पर 11 विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इधर, पुलिस ने 14 सितंबर से गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है।

उन्होंने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर 19 सितंबर से जेल में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले का संज्ञान ले और काशी का अनशन समाप्त करवाएं और उन्हें एक हफ्ते में जेल से बाइज्जत रिहा किया जाए। चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते में इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान हर्षवर्धन जोशी, विनोद सनवाल, सागर रावत, लक्की गुप्ता, कमलेश पांडे, मदन गौनियां, करन आर्य, संदीप रावत आदि मौजूद थे।
