पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की उपेक्षा का आरोप, धरने पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बैनर तले छात्रों ने एमबीपीजी कालेज में धरना -प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कॉलेज में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ उपेक्षा की जा रही है। उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से कालेज की इस नीति का विरोध किया जाता है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बैनर तले छात्रों ने एमबीपीजी कालेज में धरना -प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कॉलेज में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ उपेक्षा की जा रही है। उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से कालेज की इस नीति का विरोध किया जाता है। इस दौरान कालेज में ही उन्होंने जमकर नारेबाजी की।


एनएसयूआई के जिला सचिव नाजिम अंसारी ने कहा कि एमबीपीजी कालेज में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले ओबीसी छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव हो रहा है। ओबीसी प्रमाण पत्र की पंजीकृत रसीद होने के बाद भी ओबीसी छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एनएसयूआई इसका पूरजोर विरोध करती है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग परिवारों से ताल्लुक रखने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग रखी। उन्होंने कि यदि जल्द यह उपेक्षा बंद नहीं होती है तो आंदोलन होगा। इस दौरान मांग के साथ ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य को सौंपकर कालेज में जमकर नारेबाजी की गई।

संबंधित समाचार