नैनीताल: मकान मालिक ने किराएदार की नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, दुष्कर्म का आरोप
नैनीताल, अमृत विचार। नगर के मल्लीताल क्षेत्र से एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को नाबालिग के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लेकर कोतवाली पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय मकान मालिक रामदास पुत्र पंछी राम पर उसके किराएदार द्वारा अपने नाबालिग बेटी के साथ …
नैनीताल, अमृत विचार। नगर के मल्लीताल क्षेत्र से एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है।
मंगलवार को नाबालिग के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लेकर कोतवाली पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय मकान मालिक रामदास पुत्र पंछी राम पर उसके किराएदार द्वारा अपने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ के प्रयास के आरोपों की तहरीर सौपी है।
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रामदास के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 क तथा 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
