हल्द्वानी में सटोरिया गिरफ्तार, हजारों रुपए बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी अपराध और अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। बनभूलपुरा पुलिस ने सटोरिया गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के मुखबिर से खबर मिली थी कि गौजाजाली में एक सटोरिया सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी अपराध और अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। बनभूलपुरा पुलिस ने सटोरिया गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के मुखबिर से खबर मिली थी कि गौजाजाली में एक सटोरिया सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। जो लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था। तलाशी में उसके पास से 5520 रूपए और सट्टा पर्ची बरामद की है। आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार उर्फ ऋषि निवासी गौजाजाली उत्तर बताया।

संबंधित समाचार