हल्द्वानी: 18 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस की तैयारी में जुटे अधिकारी-शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा 27 सितंबर को मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन करेगा। इसके बाद पांच अक्तूबर को देहरादून में सीएम आवास तक हुंकार रैली निकाली जाएगी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए संयोजक तैयारी में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि मोर्चा अपनी मांगों को लेकर अरसे से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा 27 सितंबर को मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन करेगा। इसके बाद पांच अक्तूबर को देहरादून में सीएम आवास तक हुंकार रैली निकाली जाएगी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए संयोजक तैयारी में जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि मोर्चा अपनी मांगों को लेकर अरसे से संघर्ष कर रहा है। मोर्चा ने सरकार पर कार्मिकों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। इसे देखते हुए अब आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले मोर्चा ने एक दिन के कार्य बहिष्कार के साथ धरना-प्रदर्शन किया था। अब मशाल जुलूस निकालकर सरकार की आंखें खोलने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद मोर्चा दून में हुंकार रैली के लिए कूच करेगा।

संबंधित समाचार